Dec 30, 2022, 17:47 IST

दुनिया की 3 बड़ी घटनाओं से लोगों की आंखे हुई नम

दुनिया की 3 बड़ी घटनाओं से लोगों की आंखे हुई नम

आज का शुक्रवार बेहद ही दुखों से भरा है और इसको हम Black Friday इसलिए कह रहे है कि दुनियाभर में लोगों को नींद से उठते ही आज तीन बड़ी घटनाओं का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों की आंखे नम हो गई। सबसे पहले बात करते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की। जिनका आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया।

बता दे, वे बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी के चलते अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थी जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज सुबह-सुबह यह दुखद खबर आई कि पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया। इस बड़ी खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

नहीं रहे दुनिया के महान फुटबॉलर पेले.....

स्पोर्ट्स जगत के लिए आज का दिन काफी दुखों से भरा है। दुनिया के महान फुटबॉलर ब्राजील के पेले का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दे, वे पिछले काफी समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। महान फुटबॉलर पेले के निधन की खबर उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी। बता दे, पेले 20वीं सदी के सबसे महान फुटबॉलर है उन्होंने लगातार तीन बार फुटबॉल विश्व कप खिताब को अपने नाम किया। ब्राजील ने आज इस महान दिग्गज फुटबॉलर को खो दिया।

कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत........

तीसरी बड़ी और दुखद खबर भी खेल जगत से सामने आई है आज सुबह दिल्ली से रुड़की लौटते हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। गुरुकुल नारसन में ऋषभ की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की हालत देखकर पता लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक हुआ है।

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत @RishabhPant17 जी का दिल्‍ली-रुड़की मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ ।

ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ । pic.twitter.com/DYsAoq0qiP

— Kamal Kumawat BJP (@BJPKAMAL_SILORA) December 30, 2022

पंत को गंभीर हालत में देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उनको गंभीर रूप से चोंटे आई है और डॉक्टरों ने अब उनकी प्लास्टिक सर्जरी करने को कहा है। पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनके पूरा खेल जगत काफी दुखी हो गया है और सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहें है।