Sep 19, 2022, 08:11 IST

लिप्स को बिना सर्जरी के ऐसे बनाएं फ्लफी, अपनाएं ये नेचुरल विधि

लिप्स को बिना सर्जरी के ऐसे बनाएं फ्लफी, अपनाएं ये नेचुरल विधि

आज के दौर में बड़े और मोटे होंठों का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है। इसलिए क्योंकि महिलाओं की ख्वाहिश मोटे लिप्स की होती है। अपने होंठों को मोटा करने के लिए कई महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लेती हैं। हालांकि, प्लास्टिक सर्जरी से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए सर्जरी का सहारा न लेना ही आपके लिए अच्छा विकल्प है।

अगर आप अपने होंठों को मोटा करना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं। जी हां, घरेलू उपायों की मदद से लिप्स को मोटा और खूबसूरत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे? आपको बता दें बिना सर्जरी के लिप्स को मोटा करने के लिए आप इन उपायों की मदद ले सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका असर आपको धीरे-धीरे नजर आएगा। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

होंठों को मोटा और अच्छा दिखाने के लिए आप पिपरमिंट ऑयल लगाएं। पिपरमिंट ऑयल के इस्तेमाल से होंठें में माइक्रो-सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसकी वजह से आपको होंठ सुन्न पड़ने जैसा फील होता है। इससे आपके लिप्स धीरे-धीरे फ्लफी दिखने लगते हैं। दरअसल, लिप्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने की वजह से लिप्स फ्लफी नजर आ सकते हैं। वहीं लिप्स को मोटा दिखाने के लिए दालचीनी तेल का इस्तेमाल करें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए दालचीनी तेल में थोड़ा सा लिप बाम मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं। इससे आपके होंठ फ्लफी नजर आ सकते हैं।

वहीं लिप्स को नैचुरली फ्लफी बनाने के लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं। इससे आपके लिप्स फ्लफी नजर आएंगे। दरअसल, पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है, जिसकी वजह से लिप्स सूखे और बेजान नजर नहीं आते हैं।