Mar 15, 2023, 22:41 IST

सुरेखा यादव बनीं वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट, PM मोदी ने तारीफ में कहीं ये बातें

सुरेखा यादव बनीं वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट, PM मोदी ने तारीफ में कहीं ये बातें

New Delhi: सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनीं हैं। केंद्रीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने सुरेखा यादव की दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं।

इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार व्यक्त किए और सुरेखा यादव की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, "यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है! जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं।