Apr 18, 2023, 09:16 IST

World Heritage Day : आज फ्री में कर सकेंगे Indore सहित प्रदेशभर के संग्रहालयों और स्मारकों का दीदार

World Heritage Day : आज फ्री में कर सकेंगे Indore सहित प्रदेशभर के संग्रहालयों और स्मारकों का दीदार

सुमित कुमार, संवाददाता

World Heritage Day : आज यानी मंगलवार के दिन वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर मध्य प्रदेश के दिल इंदौर शहर के संग्रहालय और स्मारकों में निशुल्क प्रवेश पर्यटक को को दिया जा रहा है। ऐसे में आज आम जनता मुफ्त में राजवाड़ा सहित कई संग्रहालय और स्मारकों का दीदार कर सकेगी।

इसको लेकर पुरातत्व विभाग के अधिकारी का कहना है कि इंदौर में केंद्र संग्रहालय, लालबाग, राजवाड़ा में आज वर्ल्ड हेरिटेज डे के दिन मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा। इतना ही प्रदेश भर में करीब 35 से ज्यादा जगहों पर आज पर्यटकों को मुफ्त में प्रवेश मिलेगा।

ऐसे में आप भी आज के दिन कई प्रसिद्ध स्मारकों और ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करने के लिए जा सकते हैं। वैसे तो इन जगहों पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। अगर आपने भी आज तक इन जगहों का दीदार नहीं किया है तो आज आप मुफ्त में कर सकते हैं। कल से वापस इन जगहों का दीदार करने के लिए आपको फीस चुकानी पड़ेगी।

आपको बता दे, विश्व धरोहर दिवस यानी वर्ल्ड हेरिटेज डे हर साल 18 मार्च के दिन मनाया जाता है। इस दिन को “स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लोगों के मन में लाई जा सके।

बता दे, इसकी शुरुआत पहली बार 1983 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा की गई थी। यूनेस्को के 22वें आम सम्मेलन के दौरान इसे मान्यता मिली थी। जिसके बाद से हर साल आज के दिन इसे मनाया जाता है।