Apr 9, 2023, 19:56 IST

UP News: 2 चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव, 4 मई व 11 मई को होगा मतदान

UP News:  2 चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव, 4 मई व 11 मई को होगा मतदान 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं नगर विकास विभाग ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर नगर निकाय चुनाव के तारीखों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को मतगणना होगी। पहले चरण के चुनाव का मतदान चार मई को होगा। जबकि दूसरे चरण के चुनाव का मतदान 11 मई को होगा।

उन्होंने बताया कि इस अधिसूचना के जारी होने के बाद आचार संहिता भी लागू हो गई। इस बार नगर निगम के पदों के लिए चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। वही नगर पालिका व अन्य चुनाव बैलेट पेपर से होगा।