Mar 25, 2024, 21:00 IST

UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर पूर्व उप मुख्यमंत्री पर डाला रंग, देखें

UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर पूर्व उप मुख्यमंत्री पर डाला रंग, देखें 

UP News : लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। चारों तरफ राजनीति पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन होली के दिन हर कोई होली के रंग में रंगना चाहता है,खुशियां मनाना और झूमना चाहता है। फिर चाहे वह आम आदमी हो या फिर राजनेता।

Holi 2024: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर पूर्व उप मुख्यमंत्री पर डाला रंग, देखें तस्वीरें

राजधानी में सोमवार को होली के दिन सुबह से ही चारों तरफ हर्षो उल्लास का माहौल था। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ था, कहीं नाच गाना तो कहीं थिरकना जारी रहा।

इस दौरान राजधानी के चौक इलाके में बीजेपी के दो बड़े नेता एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते नजर आए। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार थे और पिचकारी से दिनेश शर्मा पर रंग डाल रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पर पिचकारी से रंग डालने में पीछे नहीं रहे।