Jun 10, 2023, 20:04 IST

सुश्री भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना कर CM चौहान ने बहनों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किया

सुश्री भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना कर CM चौहान ने बहनों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किया 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती से उनके निवास पहुँच कर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने सुश्री भारती का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। मुख्यमंत्री  चौहान को सुश्री भारती ने तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया। सुश्री भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना कर मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किया है।