Aug 14, 2023, 11:26 IST

Shimla News: शिमला में बड़ा हादसा, भूस्खलन में मंदिर ढहा, 30 लोगों के दबे होने की आशंका

Shimla News: शिमला में बड़ा हादसा, भूस्खलन में मंदिर ढहा, 30 लोगों के दबे होने की आशंका

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मौसम के खराब होने की वजह से कई घटनाएं हो रही हैं। शिमला में 1 बड़ा हादसा हो गया है। लैंडस्लाइड की वजह से 1 शिव मंदिर के ढह गया है। शिव मंदिर के नीचे 30 लोगों के दबे होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा, भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।