Feb 19, 2023, 10:05 IST

सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पालीटेक्निक पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पालीटेक्निक पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

लखनऊ:  लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। 

गाड़ी में चार लोग थे सवार
गाड़ी में सवार चार लोग उसी में दब गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने चारों घायलों को लोहिया संस्थान भेजा, जहां से दो को केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी का नंबर यूपी 32 एमएफ 9617 है। पुलिस मृतकों व घायल के परिवारजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। इसमें गाड़ी का चालक बुरी तरह से फंस गया था।