Sep 22, 2025, 15:42 IST

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने नवरात्र स्थापना पर की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Jaipur: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को शारदीय नवरात्र स्थापना पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की।  श्री शर्मा ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।