Mar 28, 2024, 15:54 IST

Punjab News: सीएम भगवंत मान बने पिता, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

Punjab News: सीएम भगवंत मान बने पिता, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को एक बेटी को जन्म दिया है। वे तीसरी बार पिता बने हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी।

उनके आशीर्वाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया पर लोग भगवंत मान को बधाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साल 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है।