Mar 27, 2023, 09:42 IST

MP News: बुरहारपुर में दर्दनाक घटना, चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीन मासूमों की मौत

MP News: बुरहारपुर में दर्दनाक घटना, चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीन मासूमों की मौत

MP News : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले के खकनार थाना क्षेत्र में बीते दिन एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ऐसे में मां तो कुएं में से तेर कर वापस बाहर आ गई। लेकिन तीन छोटे बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इतना ही नहीं एक बच्ची भी बेहोशी की हालत में पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला टिकाबर्डी फालिया गांव का है। दोपहर करीब 4 से 5 के बीच रविवार के दिन महिला ने यह कदम उठाया। जब इस बात की खबर गांव वालों को लगी तो गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद टीम  मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। अब इस मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बेहोश मिली बच्ची का इलाज जारी है। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो यह पता चला कि एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। जिसमें एक बच्चा डेढ़ साल का था। वहीं 3 साल की एक बेटी और एक साडे 4 साल की बेटी थी। इन तीनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का नाम प्रमिला है। उसने यह कदम घर में हुए मामूली विवाद की वजह से उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि रमेश ने अपनी पत्नी प्रमिला को खेत में मवाद चुनने के लिए कहा था। लेकिन दोनों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई और कुएं में जाकर कूद गई।