Jun 12, 2023, 09:13 IST

MP News: "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" की ऐतिहासिक शुरुआत

MP News:  "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" की ऐतिहासिक शुरुआत

MP News : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून 2023 को "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" की ऐतिहासिक शुरुआत, जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से की गई।

Displaying 2.jpeg

इस दौरान उन्होंने 1करोड़ 25 लाख बहनों के खाते में  राशि का अंतरण किया।

Displaying 3.jpeg

 राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला शक्तिकरण की दिशा में दो प्रमुख घोषणाएं की -

Displaying 4.jpeg

Displaying 5.jpeg

Displaying 6.jpeg

1- योजना अंतर्गत लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर क्रमश: 3000 रूपए होगी । 

Displaying 7.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने आज जबलपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में मासिक राशि अंतरित करने के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की।

Displaying 8.jpeg

Displaying 9.jpeg

कार्यक्रम से पूरे प्रदेश की बहनें भी जुड़ीं

Displaying 10.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे बहनों को अब परिवार में आर्थिक रूप से किसी विवशता का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि उनके जीवन में आनंद लाने का कार्य करेगी। परिवार में बच्चों के लिए दूध, फल, दवाई लाने, उनकी पढ़ाई के प्रबंध को बेहतर बनाने में योजना की राशि उपयोगी होगी। परिवार में बहन के साथ बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Displaying 11.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना सेनाएँ भी बनेंगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य वाली सेनाएँ गठित होंगी। लाड़ली बहना सेना अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ेंगी। यह सेनाएँ महिलाओं को उनके कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी।

Displaying 12.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक महिला कल्याण योजनाओं से बहनों और बेटियों का सशक्तिकरण किया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्व-सहायता समूहों द्वारा आर्थिक उन्नयन की गतिविधियों से बहनें सशक्त हुई हैं।

Displaying 13.jpeg

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने बेटियों को लेपटाप प्रदान करने, बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति की बहनों को प्रति माह दी जाने वाली आहार अनुदान राशि का भुगतान बंद कर दिया था जिसे हमारी सरकार ने पुन: प्रारंभ किया। पूर्व सरकार ने और भी कई कल्याणकारी योजनाएँ बंद करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को पोषण के लिए दी जाने वाली राशि का ही विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का निर्माण किया गया। बहनों का कष्ट और दुख वे अपना कष्ट मानते हैं। बहनों के सम्मान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Displaying 14.jpeg

पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत और पुलिस में 30 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह बेटियों और बहनों के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री की जाने पर मात्र एक प्रतिशत शुल्क लिया जाता है।

Displaying 15.jpeg

Displaying 16.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम दिन है। बेटियाँ और बहनें अब रोने या विलाप करने का कार्य नहीं करेंगी। आनंद की अनुभूति से उनके जीवन को बेहतर बनाना प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं का आहवान किया कि वे अपने आँसू पोछकर घरों से बाहर निकले, अपनी जिंदगी बेहतर बनाये। श्री चौहान ने महिलाओं का अपना परिवार बनाने, देश बनाने के लिए संकल्पबद्ध होने को कहा।

Displaying 17.jpeg

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन और एक बहन को शाल, श्रीफल भेंट कर एवं पाँव पखार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Displaying 18.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने 341 करोड़ रूपये लागत के 73 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में स्मार्ट सि‍टी जबलपुर के विभिन्न कार्य, सीएम राइज विद्यालय, अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण कार्यों के साथ ही राजमार्ग उन्नयन एवं सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम का प्रांरभ मध्यप्रदेश गान और दीप प्रज्ज्‍वलन से हुआ।

Displaying 19.jpeg

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी एवं वीरांगनाओं के योगदान पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान का विभिन्न जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। अनेक बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को एक विशाल राखी भी भेंट की।

Displaying 20.jpeg

सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया तो मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ 45 लाख से अधिक बेटियों को दिया। अब बहनों को प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी ।समाज में परिवर्तन का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। सांसद श्री राकेश सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव  पंकजा मुंडे, मध्यप्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया, निगम अध्यक्ष अमिता चपरा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, बुलंदशहर के सांसद  भोला सिंह,पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, शरद जैन, विधायक अशोक रोहाणी, सदानंद गोडबोले, सुशील तिवारी, श्रीमती नंदनी मरावी, श्री अंचल सोनकर, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू, श्री प्रभात साहू भी उपस्थित रहे।

खूबसूरत राखी एवं भावपूर्ण पाती भेंट कर माना आभार

मुख्यमंत्री चौहान को लाड़ली बहनाओं ने बेहद ही खूबसूरत लंबी और बड़ी राखी भेंट की। साथ ही लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले भैया को अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पाती भी भेंट की। सभी ने एक बड़े पुष्पहार से भी अभिनंदन किया। सभी बहनें इस अवसर पर बेहद ही प्रसन्न नजर आई।

ड्रॉईंग प्रतियोगिता की विजेताओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना थीम पर आधारित 8 जून को हुई ड्राइंग प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अनघा गायकवाड़, तान्या पटेल और शौर्य जैन को पुरस्कृत किया।

नारी सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका "सृष्टि रूपा" का हुआ मंचन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ पर नारी ओजस्विता और नारी सशक्तिकरण की थीम पर नृत्य नाटिका का बेहतरीन मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। नृत्य नाटिका में प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के लिये किये गये ऐतिहासिक और अभूतपूर्व फैसलों को बखूबी प्रदर्शित किया गया। इसमें पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं के नाम रजिस्ट्री होने पर मात्र एक प्रतिशत का शुल्क, स्व-सहायता समूहों से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, महिलाओं को नि:शुल्क ड्रायविंग लायसेंस सुविधा जैसी विभिन्न योजनाओं का रूपांकन किया गया।

मुख्यमंत्री रथ से पहुँचे कार्यक्रम स्थल

मुख्यमंत्री समन्वय चौक से रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुँचे। रथ मार्ग पर और कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों ने पुष्प वर्षा कर अपने लाड़ले भाई  चौहान का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी अपनी बहनों पर पुष्प वर्षा कर स्नेह प्रकट किया।