Mar 29, 2023, 21:41 IST

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को बताया अहंकारी नेता, कहा कांग्रेस में चल रहा है 'राहु काल'

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को बताया अहंकारी नेता, कहा कांग्रेस में चल रहा है 'राहु काल'

CM Shivraj: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करत हुए कहा कि देश में ‘अमृतकाल’ चल रहा है लेकिन कांग्रेस में ‘राहुकाल’ चल रहा है। इसी के साथ फिर से गांधी-नेहरू परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ इस परिवार का होने के कारण ही चल रहे हैं।

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘इन्हें न राष्ट्र की जानकारी है न राष्ट्र नीति की। देश संविधान से चलता है जुबान से नहीं। कांग्रेस देश की लिए समस्या और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है। राहुल कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं। पूरे देश में तो अमृतकाल चल रहा है लेकिन कांग्रेस में राहुकाल चल रहा है। अगर राहुल जी नेहरू-गांधी परिवार से नहीं होते तो कहां होते..ये सारा देश जानता है बताने की जरूरत नहीं है।’ उन्होने कहा कि अहंकार में डूबे राहुल गांधी जी अलग-अलग वर्गों तथा जातियों का अपमान करते हैं। अहंकार में आकर उन्होंने पूरे पिछड़े वर्ग को गाली देते हुए चोर बताया और अब कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे। यह चोरी और सीना जोरी है। उन्होने कहा कि राहुल जी गांधी-नेहरू परिवार के सबसे कमजोर,असफल,गैर जिम्मेदार व अहंकारी नेता हैं।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस व कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि ‘शिवराज जी बीजेपी में राहु केतु कौन है, यह तो आप खूब जानते हैं लेकिन इस समय आपके सिर पर शनीचर सवार है। यह नीचे आपकी सरकार द्वारा जारी OBC की सूची है। बताइए इसमें से किस जाती का नाम राहुल जी ने लिया? आपसे बड़ा OBC का दुश्मन कोई नहीं है। आप OBC का 27% आरक्षण खा गये। अपने और अपने आका के पाप छिपाने के लिए आप पिछड़ा वर्ग का अपमान कर रहे हैं। शर्म आनी चाहिए।’