Mar 25, 2023, 21:36 IST

MP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा रविवार को आएंगे भोपाल

MP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा रविवार को आएंगे भोपाल

सुमित कुमार, संवाददाता

Bhopal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार, 26 मार्च को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे यहां पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे और संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्धजन समागम एवं प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा रविवार को प्रातः 10.10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और यहां से रवाना होकर प्रातः 10.45 बजे भोपाल जिले के गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

इसके बाद वे दोपहर 1.55 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे। जेपी नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तथा शाम को 5.00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम 7.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।