Oct 15, 2024, 17:23 ISTMadhya Pradesh

MP By Elections 2024: विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव का मतदान, 23 को नतीजे

MP By Elections 2024: विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव का मतदान, 23 को नतीजे

संवाददाता- सुमित कुमार 

Bhopal: मध्यप्रदेश के 2 सीटों बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया। मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ मध्यप्रदेश की इन दोनों सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। विजयपुर और बुधनी पर 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है, वहीं बुधनी के लिए पैनल बनाया जाएगा। इसी के आधर पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। भाजपा ने दोनों उपचुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और मंत्री बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुई बुधनी विधानसभा सीट पर भी नामों का पैनल तैयार किया गया है। बुधनी विधानसभा सीट से दावेदारों में रमाकांत भार्गव, रंजीत सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम शामिल हैं।