Sep 8, 2023, 12:04 IST

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, फोड़ी दही हांडी, भजन गाकर झूमे

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, फोड़ी दही हांडी, भजन गाकर झूमे

संवाददाता सुमित कुमार 

CM Shivraj News: मध्य प्रदेश सहित देश भर में गुरुवार यानी 7 सितंबर को जन्माष्टमी की धूम रही। राजधानी भोपाल में जगह-जगह मटकी फोड़ के आयोजन किए गए। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की।

गुरुवार को सीएम हाउस में कृष्ण जन्माष्टमी का उसे सब बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ जमकर भक्ति का आनंद लिया। उन्होंने 'बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके बृजबाला' भजन गाकर समां बांध दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था तब हमारे यहां वेदों की ऋचाएं रच दी गईं थीं। सीएम शिवराज ने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि कुछ लोग सनातन पर सवाल उठा रहे हैं। लोग इसे खत्म करना चाहते हैं, लेकिन सनातन संस्कृति को कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती है। सनातन दुनिया को रहा दिखता है।

इसके अलावा राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पहुंचे। इस दौरान गोविंदा ने डांस भी किया। जहां गोविंदा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ी।