Mar 16, 2023, 22:16 IST

Karnataka News: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री और चालक के घायल होने की खबर

Karnataka News: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री और चालक के घायल होने की खबर

Karnataka: र्नाटक के विजयपुरा जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटना का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मंत्री और कार चालक घायल हो गए हैं।

​​​​​​​

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है। हादसे में मंत्री और कार चालक दोनों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है।