Feb 26, 2023, 19:35 IST

CM शिवराज सिंह चौहान के साथ पत्रकार संजीव शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए

CM शिवराज सिंह चौहान के साथ पत्रकार संजीव शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान ने साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता तथा मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्र  ललित तायवाड़े ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ पत्रकार संजीव शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। कल्पना शर्मा,  कमलेश शर्मा,सतपाल शर्मा, मुकेश शर्मा तथा रितेश शर्मा साथ थे।