Nov 2, 2023, 19:32 IST

Haryana News: केंद्रीय गृह अमित शाह और सीएम खट्टर ने करनाल में प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Haryana News: केंद्रीय गृह अमित शाह और सीएम खट्टर ने करनाल में प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Haryana: हरियाणा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की।

सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी सभी के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि यह प्रदर्शनी लगभग 8000 वर्ग फुट एरिया में लगाई गई। इस भव्य प्रदर्शनी में अंत्योदय परिवारों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई।

इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई और अंत्योदय परिवारों के लिए सबसे अधिक प्रभावी 9 योजनाओं पर आधारित 9 सेल्फी प्वॉइंट बनाए गए। अंत्योदय परिवारों के सदस्यों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 1 जनवरी, 2024 से प्रदेश में सामाजिक पेंशन के लाभार्थियों को 3 हजार मासिक पेंशन मिलेगी। वर्तमान में यह पेंशन राशि 2750 रुपए है।