MP Aanganbadi Worker/Helper Honorarium Hike : मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000 और सहायिक के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है, संभावना है कि जल्द आदेश भी जारी हो सकते है।
आज भोपाल में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि अलग से मिलेगी।वही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 रुपए होगा। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, उस समय मानदेय था सिर्फ 500 रुपए। इसे बढ़ाकर 2008-09 में हमने 1500 रुपए किया। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। यह काम भाजपा सरकार ने किया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया।
सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा। आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। वही कार्यकर्ताओं को लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिलेगा। इसका लाभ प्रदेश की 95 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
रिटायरमेंट के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1.25 लाख रुपये और आंगनबाड़ी सहायिका को 1 लाख रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। pic.twitter.com/MfIHRK48LR
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 11, 2023
आंगनबाड़ी की बहनें भी लाड़ली बहनें होंगी। उनके खाते में भी हर महीने 1 हजार रुपये आएंगे। pic.twitter.com/YOUNHDTsvx
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 11, 2023
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 11, 2023
आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा: CM pic.twitter.com/Snv9U9FNVR
भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन
— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 11, 2023
---
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने की घोषणाएं@CMMadhyaPradesh @mp_wcdmp #JansamparkMP pic.twitter.com/v0pWmGi8W5