Jun 14, 2023, 08:30 IST

Fire in Satpura Bhavan: सतपुड़ा भवन में लगी आग, हुआ बड़ा नुकसान भीषण आग में अधिकारी-कर्मचारियों का सर्विस रिकार्ड खाक

Fire in Satpura Bhavan: सतपुड़ा भवन में लगी आग, हुआ बड़ा नुकसान भीषण आग में अधिकारी-कर्मचारियों का सर्विस रिकार्ड खाक

Fire in Satpura Bhavan: सतपुड़ा भवन की 4 मंजिलों में लगी आग से सबसे बड़ा नुकसान स्वास्थ्य विभाग की स्थापना शाखा में हुआ है। यहां पर अधिकारी-कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड जलकर खाक हो गए हैं। इस वजह से उनकी पदोन्नति, वेतन और ग्रेड-पे का निर्धारण, कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण और पेंशन निर्धारण में दिक्कत आएगी।

आग सबसे पहले यहां लगी जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजनाएं (टीएडीपी) का कार्यालय है। प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखंडों में बुनियादी संसाधनों का विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की फाइलें रखी थीं जो जल गई हैं। कंप्यूटर जलने से इनमें रखा रिकार्ड भी जल गया जो सामग्री आनलाइन उपलब्ध है, वहीं मिल पाएगी।

स्वास्थ्य संचालनालय की बजट शाखा, विधानसभा शाखा, विकास शाखा, परिवार कल्याण, शिकायत शाखा, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) शाखा है। शिकायत शाखा में जांच एजेंसियों में चल रही शिकायतों की फाइलें थीं। प्रदेश भर में ढाई हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। कितना काम हुआ और कितना भुगतान किया गया इसके दस्तावेज भी यहां पर थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधीन है। बड़ा नुकसान स्थापना शाखा में हुआ है। विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के मूल सर्विस रिकार्ड यहां पर था। गोपनीय चरित्रावली और पदोन्नति की फाइलें भी थीं। इसके अलावा स्वास्थ्य आयुक्त और स्वास्थ्य संचालक का कक्ष है।

स्वास्थ्य संचालनालय में लगभग 300 अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहे थे। आग की सूचना पर साढ़े चार बजे के पहले सभी बाहर आ गए। किसी को यह आशंका नहीं थी आग इतनी बढ़ जाएगी, इसलिए अति जरूरी दस्तावेज भी लेकर नहीं निकले।