Aug 22, 2025, 14:55 IST

Dungarpur News: ग्राम पंचायत सुराता में सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने चौपाल में सुनी परिवेदनाएं, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Dungarpur News: ग्राम पंचायत सुराता में सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने चौपाल में सुनी परिवेदनाएं, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Dungarpur: जिला कलक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में आमजन की समस्याओं को निस्तारित कर राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने गुरुवार को  ग्राम पंचायत सुराता में रात्रि चौपाल की और ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

पंचायत समिति झोथरी की ग्राम पंचायत सुराता में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने विद्युत पोल बदलने, सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति जाने उचित मूल्य दुकान के जर्जर भवन के मरम्मत करवाने,विद्यालय के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति, वन विभाग की भूमि पर मिनी बांध बनवाने सहित अन्य परिवेदनाएं लेकर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए तथा अपनी परिवेदनाओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ को के समक्ष प्रस्तुत की । सीईओ राठौड़ ने एक-एक परिवादी की परिवेदना को सुनते हुए संबंधित  अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए नियमानुसार समाधान के निर्देश प्रदान  किए।

इस दौरान चौपाल में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पर  रात्रि मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने रात्रि चौपाल उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न  योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अन्य को भी जागरूक करें। उन्होंने रात्रि चौपाल के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि चौपाल में जितनी भी परिवेदनाएं आई है उनको ऑनलाइन संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर उनको शीघ्र ही निस्तारित करवाई जाएगी

यह आई परिवेदनाएं-

चौपाल में आई परिवेदनाएं हेड पंप लगवाने, माहुरिया फला ग्राम पंचायत सूराता में नवीन प्राथमिक विद्यालय मां बाड़ी केंद्र खोलने, पगडंडी रास्ते पर सड़क बनवाने, उचित मूल्य दुकान सूराता सेकंड का भवन जर्जर अवस्था में मरम्मत करवाने, साझा फला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद का अनुमोदन, विद्युत पोल बदलने, सीसी सड़क स्वीकृत करवाने, जर्जर क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन को नवीन भवन स्वीकृत करवाने, मिनीबांध का निर्माण, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति, खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन करवाने, ग्राम पंचायत माल को सीमांकन करवाने, आदि परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण कर राहत प्रदान करने की निर्देश दिए।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुराता में अध्यनरत उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के कला एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने की बात कही।

इस अवसर पर रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत सरपंच महिपाल रोत, नायब तहसीलदार अजब लाल जैन, अतिरिक्त ब्लॉक अधिकारी महेश यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।