Updated: Mar 23, 2023, 20:05 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Jaipur: राजस्थान में डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना के तहत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 'डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' के तहत अन्तर्जातीय विवाह के उपरान्त 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस राशि में से पांच लाख रुपए आठ वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष पांच लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि  गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।