Jan 12, 2025, 20:59 ISTChhattisgarh

CG News: रायपुर में बड़ा हादसा, 8 मंजिला इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, 8 घायल

CG News: रायपुर में बड़ा हादसा, 8 मंजिला इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, 8 घायल

संवाददाता- आर्यन चौधरी

Raipur: रायपुर VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 8 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं 2 मजूदरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत की पुष्टि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने पुष्टि की है।