Aug 24, 2025, 21:42 ISTBihar

Darbhanga News: कमला नदी में डूबने से 4 बच्चो की हुई मौत, सीएम नीतीश ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Darbhanga News: कमला नदी में डूबने से 4 बच्चो की हुई मौत, सीएम नीतीश ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

Patna: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कमला नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।