Oct 3, 2025, 09:04 ISTBihar

Bihar News: पटना गांधी मैदान में धूमधाम से मना विजयादशमी, रावणवध कर सीएम नीतीश ने दिया शांति-सौहार्द्र का संदेश

Bihar News: पटना गांधी मैदान में धूमधाम से मना विजयादशमी, रावणवध कर सीएम नीतीश ने दिया शांति-सौहार्द्र का संदेश

Patna: राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गॉधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2025 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्रीकृष्ण स्मारक समिति, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप की आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, आयुक्त पटना प्रमण्डल डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र श्री जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय शर्मा, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री अनिमेश पराशर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन श्री कमल नोपानी, अध्यक्ष श्री अरूण कुमार, संयोजक श्री मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।