Nalanda: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का फीता काटकर अनावरण किया. महान सम्राट जरासंध की यह 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा है. लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश ने सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्राट जरासंध की जीवनी पर म्यूरल्स (भित्तिचित्र), जरासंध जानकारी केंद्र एवं परिसर के जल संरक्षण संरचना का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश उद्यान परिसर का जायजा लेने के क्रम में कहा कि पूरे परिसर को ठीक ढंग से मेंटेन रखें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर से हमारा पुराना रिश्ता है. हम बचपन से ही यहाँ आते हैं. बिहार की बागडोर संभालने के बाद वर्ष 2009 में हम राजगीर में 7 दिन रहे थे और यहां के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को जाकर देखा था. उसके बाद राजगीर के सभी ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास कराया गया लेकिन सम्राट जरासंध के अखाड़े की स्थिति को ठीक नहीं कर पाये क्योंकि यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन प्रतिबंधित है.
आज नालंदा जिले के राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा का अनावरण तथा जरासंध स्मारक का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जरासंध की जीवनी पर म्यूरल्स (भित्तिचित्र),… pic.twitter.com/VWHd9oWpGI
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 8, 2025