Jan 13, 2025, 21:21 IST

Bihar News: डिप्टी सीएम सिन्हा के घर सीएम नीतीश कुमार दही-चूड़ा खाने पहुंचे

Bihar News: डिप्टी सीएम सिन्हा के घर सीएम नीतीश कुमार दही-चूड़ा खाने पहुंचे

Patna: मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी की आज सोमवार (13 जनवरी) को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां पहुंचे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बिहार वासियों को हम मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना देते हैं. शाही स्नान भी प्रयागराज में शुरू हुआ है, उसकी भी शुभकामना देते हैं.

साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम आज के दिन ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि विपक्ष के मन की नकारात्मक जो सोच है वह खत्म हो, परिवारवाद की राजनीति बिहार से खत्म हो, उन्होंने मकर संक्रांति के चूड़ा दही भोज के बहाने भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, बिहार की जो विपक्ष है, वह नकारात्मक सोच लेकर चलती है. 

उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि हमारा समाज अपराध मुक्त हो भ्रष्टाचार मुक्त हो साथ ही भ्रष्टाचार बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई से जो लोग भ्रष्टाचार करके परिवार बाद को बढ़ावा दे रहे हैं. ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें. वह भी सही रास्ते पर चले मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान से हम यही प्रार्थना करते हैं. आगामी बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू और भाजपा समेत एनडीए के सभी दल एकसाथ लड़ने वाले हैं.