Jun 21, 2023, 13:27 IST

Bhopal: हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखे शव के कानो को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

Bhopal: हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखे शव के कानो को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

सुमित कुमार, संवाददाता

Bhopal: हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखे एक शव को चूहे कुतर गए। इसकी जानकारी परिजनों को तब लगी, जब वह पोस्टमार्टम के बाद शव को लेने मर्चुरी पहुंचे। जब परिजनों ने स्टाफ से इस घटना की पूछताछ की तो उन्होंने लापरवाह तरीके से कहा- यहां ऐसा तो होता रहता है। इस बात पर गुस्साए परिजनों ने आपत्ति जताई और मर्चुरी पर ही हंगामा किया।

परिजनों के मुताबिक बीआर सिंह (50) परवलिया निवासी का सोमवार को निधन हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने रात 7 बजे शव मर्चुरी में रखवाया था। और जब मंगलवार की सुबह शव को मर्चुरी के डीप फ्रीजर से निकाला गया तो शव के दोनों कानों से खून बह रहा था। सूत्रों की मानें तो यहां 20 डीप फ्रीजर हैं, जिनमें से 12 की खरीदी 2017 में हुई थी। बाकी 2014 के हैं। इनके गेट ठीक से बंद नहीं होते हैं। इस वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।

मर्चुरी विभाग के मुताबिक मर्चुरी में चूहों की भरमार है। हमने चूहे पकड़ने के लिए पुरे मर्चुरी में अनेक पिंजरे लगाए हैं। इसके साथ ही केक भी रखते हैं, ताकि चूहों को कम किया जा सके। कुछ डीप फ्रीजर में छेद भी कर दिए हैं। विभाग ने कहा की हमारी यह कोशिश है दोबारा ऐसी घटना नहीं हो।