Jan 14, 2023, 18:27 IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उमा भारती ने जोशीमठ के हालात पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उमा भारती ने जोशीमठ के हालात पर की चर्चा

Dehradun: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सीएम आवास में भेंट की। इस दौरान जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए की जा रहे उपायों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बताया कि जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम राहत पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज व पुनर्वास की दर निर्धारण करने लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।