Jun 13, 2022, 06:57 IST

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दंश, IMD ने इन हिस्सों में दी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दंश, IMD ने इन हिस्सों में दी बारिश की चेतावनी

भीषण गर्मी का दंश झेल रहे देश के कई हिस्से को लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना ही है। जिससे लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आइएमडी के मुताबिक उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, पूरे उप-हिमालयी पश्चिम में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। अगले दो से तीन दिनों के भीतर यह मानसून बंगाल और सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार तक पहुंच जाएगा।

 मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून तक गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर  के मुताबिक 15 जून तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

वहीं 15 जून तक मानसून के पूर्वी भारत पहुंचने की उम्मीद के साथ, पूर्वी हवाएं नमी लाएंगी और उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून पूर्व गतिविधि को तेज करेंगी। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि मानसून के प्रचलित तारीख 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचने की संभावना है। ऐसी कोई प्रणाली नहीं है जो इसकी प्रगति बाधित हो सकेगी।