Jan 2, 2023, 16:39 IST

उज्जैन में नए साल पर टूटा रिकॉर्ड, 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन में नए साल पर टूटा रिकॉर्ड, 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

संवाददाता सर्वेश कुमार गुप्ता 

Ujjain News: वर्ष 2023 के आगमन के साथ भक्ति में लीन हुए लोग लाखों की संख्या में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्तिथ ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में 1 जनवरी 2023 के दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है. महाकाल दर्शन के साथ महाकाल लोक के दर्शन के लिए भी लाखो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन के लिए सुगम व्यवस्था भी की गई थी जिसके द्वारा एक से डेढ़ घंटे के बीच लोगों को दर्शन हो सके। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर महाकाल लोक एवं महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। तीन लाइनों में बैरिकेडिंग लगाकर दर्शन की व्यवस्था की गई थी। जगह- जगह पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई।

31 दिसंबर की रात्रि से ही प्रशासन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगा दी गई थी, ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। श्रद्धालुओं का कहना था की वह पहले भी महाकालेश्वर आए हैं किंतु महाकाल लोक का अद्भुत दृश्य उनके मन में समा गया है.