Nov 15, 2022, 22:14 IST

राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगी। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश गैर राजनीतिक तरीके से प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाने का काम सामाजिक संगठन कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के सौ से ज्यादा सामाजिक संगठनों को सक्रिय किया गया है। ये गैरराजनीतिक तरीके से राहुल गांधी की यात्रा का संदेश हर वर्ग और हर कोने में पहुंचाने का काम करेंगे।

इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों से एकता परिषद के पीवी राजगोपाल प्रदेश भर में सक्रिय हैं। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी सक्रिय हैं। इन सभी ने भोपाल में इस यात्रा का गैरराजनीतिक संदेश देने का प्लान तैयार किया है। इसमें कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन भी मदद कर रही है। नटराजन राहुल गांधी की टीम की सदस्य मानी जाती है। भोपाल में हुई बैठक में इस यात्रा को लेकर विस्तार से कई संगठनों ने चर्चा की। यह संगठन हर वर्ग से जुड़े हुए थे। इस यात्रा में ये संगठन शामिल होंगें और उसके बाद यह संदेश लेकर जाएंगे जो प्रदेश के सभी ओर इसको प्रसारित करेंगे। इस संदेश के जरिए यह भी बताया जाएगा कि सत्ता से किसी को डरना नहीं है।

20 की शाम को आएगी यात्रा
राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां के करोली गांव से यात्रा का प्रवेश होगा। यहां पर यात्रा 20 नवंबर को पहुंचेगी। रात्रि का विश्राम मध्य प्रदेश में ही होगा। इसके बाद अगले दिन सभी विश्राम करेंगे। 22 नवंबर को यात्रा आगे बढ़ेगी। इसके बाद वह आगर के रास्ते से राजस्थान में प्रवेश करेगी।