Jan 3, 2023, 17:06 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान पार्क का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान पार्क का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत 

Jaipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के राजस्थान दौरे पर है मंगलवार सुबह विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान आई हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की।

  एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमर जवान ज्योति पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित सौंदर्यीकरण के कामों का अवलोकन भी किया। स्टेट हैंगर पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। अमर जवान ज्योति पहुंच कर उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन कार्यक्रम में पहुंची। संविधान पार्क लोकार्पण में रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समूह से मिली  हैं।