Jul 19, 2022, 11:01 IST

PM मोदी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे को दी श्रद्धांजलि

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण समय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया।

पांडे ने 1857 में ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिसके बाद देश में विभिन्न स्थानों पर आजादी के लिए आवाजें उठने लगी थीं। ऐसा माना जाता है कि यह भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था। पांडे का जन्म आज ही के दिन 1827 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें 1857 में ब्रिटेश शासन ने उन्हें फांसी दे दी

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, महान मंगल पांडे साहस और दृढ़ता के पर्याय हैं। उन्होंने इतिहास के बेहद महत्वपूर्ण समय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। मेरठ में इस साल की शुरुआत में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।'