Nov 6, 2022, 21:51 IST

नौसेना प्रमुख जापान की 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना

नौसेना प्रमुख जापान की 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार जापान की 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। जहां वह योकोसुका में आज जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के गठन की 70वीं वर्षगांठ के पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है।

इस यात्रा के दौरान पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी की एक पर्यवेक्षक नौसेना के नुमाइंदे के रूप में नौसेना प्रमुख 7 से 8 नवंबर को योकोहामा में 18वें डब्ल्यूपीएनएस में भाग लेंगे। जिसकी मेजबानी डब्ल्यूपीएनएस के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में जापान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूएसए की भागीदारी के साथ योकोसुका में आयोजित होने वाले अभ्यास मालाबार के 2022 संस्करण के उद्घाटन समारोह में भी उपस्थित होंगे।