Jan 14, 2023, 15:16 IST

MP: इंदौर में हर्षोल्लास के साथ होगा आनंद उत्सव का आयोजन

MP: इंदौर में हर्षोल्लास के साथ होगा आनंद उत्सव का आयोजन

सुमित कुमार - संवाददाता

Indore : इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मलेन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन होने के बाद अब पूरे शहर में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में हर्षोउल्लास के साथ आनंद उत्सव मनाया जाएगा। ये उत्सव शहर के लोगों में उत्साह और सहभागिता बढ़ाने के लिए किया जाता है। आपको बता दे, इंदौर में आनंद उत्सव 14 से 28 के बीच किया जाएगा। इसको लेकर अभी से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। क्योंकि इस उत्सव से लोगों के जीवन में आनंद का संचार होगा। साथ ही कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोग भाग ले सकेंगे वहीं बच्चों के लिए भी कई कार्यकम रखे जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर इलैया राजा टी ने इस कार्यक्रम को लेकर निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा है कि पूरे शहर में 14 से 24 जनवरी के बीच आयोजित होगा। इसमें शहर के सभी नागरिक भाग ले सकेंगे। लेकिन उन्होंने कहा है कि आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता होगी। इस आयोजन में परंपरागत खेलकूद कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, चम्मच रेस, रस्साकशी, चेयर रेस और सांस्कृतिक जैसे अन्य कार्यकम आयोजित करवाए जाएंगे। सांस्कृतिक में लोक संगीत, भजन, सुगम संगीत, नृत्य करवाए जाएंगे।

इसमें लोग भाग ले सकते हैं। इसमें सभी वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। इतना ही नहीं कलेक्टर ने दिव्यांगों और बुजुर्गों की भागीदारी करवाने के लिए भी निर्देश दिए है। इसके अलावा दो से चार पंचायतों के बीच सामुहिक आयोजन करवाए जाएंगे। जिसकी फोटो और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसकी भी प्रतियोगिता रखी जाएगी। जिसका सबसे अच्छा फोटो और वीडियो हुआ उसे इनाम में पुरस्कार दिया जाएगा। ये पुरस्कार 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार कैश में दिया जाएगा।