Dec 31, 2022, 17:33 IST

छत्तीसगढ़: रायपुर पीएचक्यू द्वारा 77 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है

छत्तीसगढ़: रायपुर पीएचक्यू द्वारा 77 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है

राज्य में अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। 77 अधिकारियों को प्रमोशन के आदेश जारी करने के साथ ही उन्हें वर्तमान पदस्थापना सौंपी गई है।

रायपुर पीएचक्यू द्वारा 77 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है। इससे पहले उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूचना जारी की गई थी। वहीं उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देते हुए उनके वेतनमान में वृद्धि की गई है।

उप निरीक्षक निरीक्षक के पद पर वेतन बैंड 9300 से 34800 रुपए और ग्रेड पे ₹4300 का लाभ दिया जाएगा। उन्हें वेतन मैट्रिक्स 9 का लाभ दिया जाएगा। जिसमें 38 हजार 100 से 1 लाख 20 हजार 400 के साथ पदोन्नति दी गई।

इन्हें मिली पदोन्नति

नरेंद्र यादव, जितेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र पटेल, जगदीश सिंह सिदार, रामकिशन मरकाम, रामस्वरूप नेताम, गणेश्वरी दुबे, रंजीत प्रताप सिंह, अमित कुमार कश्यप, आशीष कुमार सिंह, महेश कुमार प्रधान, सुरेश कुमार राठौर, धनंजय सिंह राजपूत, सचिन सिंह, अर्जुनलाल, संजय सिंह राजपूत, योगेश कुमार कश्यप, विवेक सिंगर, मनोज नायक, कपिल देव पांडे आदि को पदोन्नत्ति का लाभ दिया गया है।