Aug 4, 2022, 14:34 IST

सूरत में निकाली गई तिरंगा यात्रा शामिल हुए CM

सूरत में निकाली गई तिरंगा यात्रा शामिल हुए CM

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत CM भूपेन्द्र पटेल ने केन्द्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को सूरत में 'तिरंगा पदयात्रा' का शुभारंभ किया। इस मौके पर तिरंगा गीत भी लॉन्च किया गया।

गुरुवार सुबह से ही लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व देशभक्तों का हुजूम एकत्र हुआ। CM भूपेंद्र पटेल ने गृह मंत्री हर्ष संघवी, राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री, संगठन के तमाम पदाधिकारियों सहित लोगों की भीड़ की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा राहुल राज मॉल से शुरू हुई और 2 किलोमीटर का सफर कर कारगिल चौक पर समाप्त हुई। इस यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। इस यात्रा में CM के साथराज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और पदाधिकारी अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। CM पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं दीं और लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को देशभक्ति के साथ सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर CM ने 'हर घर तिरंगा' पर आधारित एक गाने का भी लोकार्पण किया। पदयात्रा मार्ग पर विभिन्न सांस्कृतिक समूहों ने तिरंगा पदयात्रा में भाग लेने वालों का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर डिजिटल भुगतान के आधार पर राष्ट्रीय ध्वज क्रय केन्द्र भी बनाए गए हैं।

 केन्द्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे राष्ट्र में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की योजना है। इसके लिए सूरत में 416 स्थानों पर तिरंगा की बिक्री बूथ बनाए हैं। जिसमें सभी वार्ड कार्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र, फायर स्टेशन, स्विमिंग पूल, निजी स्कूल, सुमन स्कूल, पुस्तकालय और नामित उद्यान के साथ-साथ बीआरटीएस स्टेशन भी शामिल हैं।