Jan 23, 2023, 20:12 IST

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का तंज

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का तंज

सुमित कुमार - संवाददाता

Bhopal-: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-यह कोई कार्यकारिणी नहीं है, कुल मिलाकर उनके पास कार्यकर्ता नहीं बचे हैं ,नेता भी नहीं बचे हैं, तो क्या करें जो आ जाए पाओ और आगे बढ़ो, इसलिए मुझे लगता है मध्यप्रदेश में कांग्रेस तो खो चुकी है.

कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी पर बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कि यह कोई कार्यकारिणी नहीं है, कुल मिलाकर उनके पास कार्यकर्ता नहीं बचे हैं, नेता भी नहीं बचे हैं, तो क्या करें जो आ जाए पाओ और आगे बढ़ो, इसलिए मुझे लगता है मध्यप्रदेश में कांग्रेस तो खो चुकी है, उनकी लीडरशिप मध्यप्रदेश में अप्रासंगिक हो गई है।

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की रविवार को घोषणा की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इसमें 50 उपाध्यक्ष और 105 महामंत्री बनाए गए हैं। लंबे समय बाद प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रहे मानक अग्रवाल की मुख्यधारा में वापसी हुई है। कांग्रेस की इसी लिस्ट को लेकर अब बीजेपी के नेताओ के तंज सामने आ रहे है।