GG-W vs RCB-W: गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला आज शाम 7 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अब तक गुजरात का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अब तक खेले जा चुके चार मुकाबलों में टीम को एक भी जीत नहीं मिली है। अंक तालिका में शून्य अंकों के साथ टीम आखिरी स्थान पर है।
बीती शाम दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने इसी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हए 193 रन का लक्ष्य तैयार किया था। दिल्ली ने इस मैच में जीत हासिल की थी। ऐसे में उम्मीद है कि गुजरात पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के खिलाफ सम्मानजनक लक्ष्य तैयार करने में कामयाब होगी।
🚨 Toss Update 🚨
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2024
Gujarat Giants elect to bat first against Royal Challengers Bangalore.
Live 💻📱https://t.co/W8mqrR94WB#TATAWPL | #GGvRCB pic.twitter.com/in5ImbSmuf
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी कप्तान, लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लिचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील।