Sep 12, 2022, 09:34 IST

श्रीलंका एशिया चैंपियन पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 23 रन से हराया

श्रीलंका एशिया चैंपियन पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 23 रन से हराया
पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 23 रन से हराकर श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका के 170 रन के जवाब में पाक 147 रन पर ही सिमट गया। पाक के लिए रिजवान ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। पाक के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भानुका राजपक्षे के बल्ले से निकले। उन्होंने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, हसरंगा के ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। उनके बल्ले से 5 चौका और 1 छक्का निकला। उनका स्ट्राइक रेट 171.42 का रहा। हसरंगा का विकेट रऊफ ने लिया। पाक के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट हारिस रऊफ ने लिए। शादाब, नसीम और अहमद को एक-एक विकेट मिला।