Jun 6, 2022, 08:38 IST

स्पेन के टेनिस स्टार Rafael Nadal 14वीं बार लाल बजरी के बादशाह,नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराया

स्पेन के टेनिस स्टार Rafael Nadal 14वीं बार लाल बजरी के बादशाह,नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराया

स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। रविवार को फ्रेंच ओपन में मेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से हरा दिया। यह मैच 2 घंटा 18 मिनट तक चला। इसी के साथ नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। 36 साल के नडाल सबसे उम्रदराज फ्रेंच ओपन चैंपियन बने हैं। फाइनल में नडाल से हारने वाले रूड उनके शिष्य भी रहे हैं। वे 2018 से नडाल की एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। नडाल 14वीं बार फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने उतरे थे। उन्होंने रोलैंड गैरोस की लाल बजरी पर कोई भी फाइनल मुकाबला न हारने का सिलसिला जारी रखा है। वे 2005 में यहां पहली बार चैंपियन बने थे। 2008 तक वे यहां लगातार चार बार चैंपियन बने।

2009 में उन्हें चौथे राउंड में हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने 2010 से 2014 तक लगातार पांच बार यहां खिताब जीता। 2015 में उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी। 2016 में चोटिल होने के कारण उन्होंने तीसरे राउंड के मुकाबले से नाम वापस ले लिया था। 2017 से 2020 तक नडाल यहां फिर लगातार चार बार चैंपियन बने। पिछले साल (2021 में) उन्हें सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार झेलनी पड़ी थी।