Jan 5, 2023, 18:55 IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के साथ बिसलेरी ने किया अनुबंध

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के साथ बिसलेरी ने किया अनुबंध

नई दिल्ली। पैकेज्ड पेय जल के प्रमुख ब्रांड बिसलेरी ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ साझेदारी की घोषणा की है। बिसलेरी इस तीन वर्षीय साझेदारी के तहत मुंबई इंडियंस का ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर होगा। कंपनी ने कहा कि वह इस साझेदारी के जरिये बड़ी संख्या में अपने उपभोक्ताओं के बीच सेहतमंद और तंदुरुस्त जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी।

बिसलेरी की उपाध्यक्ष जयंती चौहान ने इस साझेदारी पर कहा कि इस भागीदारी के जरिए हम सेहत तथा फिटनेस के साथ हाइड्रेशन के जुड़ाव का समर्थन करेंगे। हमें देश की चहेती टीम मुंबई इंडियंस के साथ इस सफर में भागीदार बनकर और सफलता की एक जोरदार कहानी लिखते हुए बहुत खुशी हो रही है। मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा कि हम नए सीजन में बिसलेरी के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं।

यह साझेदारी हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है और हम साथ मिलकर दुनिया भर में अपनी चहेती एमआई पलटन के संग मजबूत जुड़ाव बनाने के लिये काम करेंगे।