Jan 14, 2023, 10:28 IST

Hockey World Cup 2023: भारत का विजय आगाज, स्पेन को 2-0 से दी करारी शिकस्त

Hockey World Cup 2023: भारत का विजय आगाज, स्पेन को 2-0 से दी करारी शिकस्त

भुवनेश्वर: भारत ने हॉकी वल्र्ड कप में विजयी आगाज किया है। भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया है। भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित रोहिदास प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में अभिषेक को यलो कार्ड मिला।

आखिर के 10 मिनट में भारत ने 2 पेनल्टी कॉर्नर दिएए लेकिन स्पेन की टीम गोल करने में नाकाम रही। स्पेन को 53वें और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। हॉफ टाइम के बाद दोनों ही टीमों ने आक्रमण जारी रखा। तीसरे क्वार्टर के दूसरे और मैच के 32वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिलाए लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत इस मौके को भुना नहीं सके। स्पेनिश गोलकीपर रफी एड्रियन ने शानदार बचाव किया। अगले ही मिनट में रेन मार्क को यलो कार्ड मिला। 37वें और 43वें मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। लेकिन गोल नहीं आया। तीन क्वार्टर के बाद स्कोर लाइन 2-0 ही रही। हाफ टाइम से पहले स्पेन की टीम ने बराबरी हासिल करने के खूब प्रयास किएए लेकिन भारत के डिफेंडर्स ने उसे विफल कर दिया। उसे 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में बराबरी का मौका मिला, लेकिन मेहमान टीम उसे भुना नहीं सकी। उसके तुरंत बाद 26वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। हॉफ टाइम से ठीक पहले आकाशदीप को ग्रीन कार्ड मिला। पहले क्वार्टर के खेल में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के 12वें मिनट में मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने रिबाउंड गोल दागा।


अर्जेंटीना ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। कङ्क्षलगा स्टेडियम पर खेले गये पूल-ए मुकाबले में माइको कासेला ने तीसरे क्वार्टर में विजेता टीम के लिये गोल किया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने तीन अंक अर्जित कर लिये हैं और वह अपने पूल में पहले स्थान पर है। पिछले विश्व कप में सातवें स्थान पर रही अर्जेंटीना ने यहां अपने अभियान की आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में ही दक्षिण अफ्रीका के गोल पर हमला किया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़यिों ने हालांकि इस प्रयास को नाकाम करके गेंद अपने कब्जे में कर ली। सें•ावि•ाले न्यूबाने इसके बाद गेंद को लेकर अर्जेंटीना के डी में बढ़े लेकिन उसके रक्षण ने गेंद को बाहर धकेल दिया।