Jul 30, 2022, 16:42 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत को मिला पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत को मिला पहला पदक

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे  में भारत को पहली सफलता मिली है। इंग्लैंड में हो रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में आज दूसरे दिन भारत के खाते में सिल्वर मेडल आया है।

आज भारत को पहला मेडल स्टार वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया है।

बता दें आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने मेन्स के 55 किग्रा इवेंट के फाइनल में यह उपलब्धि हासिल की। संकेत सरगर ने 2 राउंड के 6 अटेंप में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और कुल 228 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर अपने नाम कर लिया।