Aug 20, 2022, 21:22 IST

अखरोट के सेवन से सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जिससे आपका हैप्पीनेस लेवल भी बढ़ता है

अखरोट के सेवन से सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जिससे आपका हैप्पीनेस लेवल भी बढ़ता है
सूखे मेवों में अखरोट को सबसे खास माना जाता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम होता है। अखरोट के सेवन से सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जिससे आपका हैप्पीनेस लेवल भी बढ़ता है। अखरोट खाने के कई फायदे हैं लेकिन नुकसान भी। आओ जानते हैं कि किसे अखरोट नहीं खाना चाहिए।
1. गर्भवती महिलाओं को अखरोट नहीं खाना चाहिए।
2. जिन लोगों की तासीर गर्म है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए।
3. जिन लोगों को कफ की शिकायत है उन्हें भी अखरोट नहीं खाना चाहिए।
4. जिन्हें एलर्जी की शिकायत है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए।
5. जिनका वजन बहुत कम है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए।
7. सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अखरोट डॉक्टर की सलाह पर ही खाना चाहिए।
8. जिन्हें पाचन संबंधी समस्या है उन्हें भी अखरोट नहीं खाना चाहिए।
9. जिन्हें पेट में अल्सर जैसी समस्या है उन्हें भी अखरोट नहीं खाना चाहिए।
10. अस्थमा के मरीज को भी अखरोट नहीं खाना चाहिए।