Jun 22, 2022, 11:01 IST

केवल इस एक उपाय से प्रसन्न होंगे शनि, जानिए कैसे होगा उपाय

केवल इस एक उपाय से प्रसन्न होंगे शनि, जानिए कैसे होगा उपाय
हिंदू धर्म में पेड़ पौधौं और जीव-जंतुओं की भी पूजा की जाती है। बेजुबान जीवों की सेवा से मनुष्य को पुण्य मिलता है। पालतू जानवर सबसे अच्छे साथी होते हैं। ऐसे ही कुत्ता मनुष्य के पालतू पशुओं में विशेष है। पुराणों में कुत्ते को यम का दूत कहा गया है। इसकी सेवा से शनि और केतू दोनों ग्रह प्रसन्न होते हैं साथ ही भैरव देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कुत्ते को भैरव देव का सेवक कहा जाता है। कुत्ते को भोजन देने से भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मुसीबतों से अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। मान्यता है कि कुत्ते को भोजन खिलाने से और उसे प्रसन्न रखने से यमदूत आपके आस पास भी नहीं भटकते। कुत्ते से बुरी शक्तियों और आत्माओं का साया दूर भागता है। भैरव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को कुत्ते की सेवा कर आहार देना चाहिए।

वैसे, सिर्फ बुधवार ही नहीं कुत्ते की सेवा के लिए सभी दिन शुभ होता है। कुत्ता पालना ग्रह को शांत करने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि शनि इत्यादि ग्रह को शांत करने के लिए भी काले कुत्ते की सेवा करने का नियम है। काला कुत्ता शनिदेव का वाहन है। जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि अति प्रसन्न होते हैं। शनि देव की कृपा के उपरांत जातक को अनेक परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। साढ़ेसाती, ढैय्या या कुंडली का अन्य कोई दोष इस उपाय से निश्चित ही ठीक हो जाता है।

माना जाता है कि कुत्ता अपने मालिक पर आने वाले संकट को अपने ऊपर ले लेता है। प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए काला कुत्ता मददगार माना जाता है। सुबह-शाम काले कुत्ते को रोटी देने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। दरवाजे पर कुत्ता लगातार भौंके तो परिवार में धन हानि या बीमारी आ सकती है। घर के पालतू कुत्ते के आंसू आएं और वह भोजन त्याग दे तो घर में कोई संकट आने वाला है। अगर बाहर जाते समय पालतू कुत्ता भौंके तो कोई विपत्ति आने वाली है। अगर घर में कुत्ता पीला और उसे भूखा रखे या बंधकर रखें तो हानि या कष्ट का भी कारण बन सकता है।

मंगलवार, बुधवार, शनिवार, रविवार और काल भैरव जयंती पर कुत्ते की पूजा होती है। अगर कुत्ता काले रंग का हो तो पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए कुत्तों को खिलाएं और घर पर आने वाले सभी संकटों से मुक्ति पाएं।