Mar 4, 2023, 22:13 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को किया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को किया सम्मानित

Ranchi: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को रांची जिले के कांके प्रखंड के पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया। उन्हें अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मनित किया गया। ये पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। विशेष कर पिठोरिया पंचायत के ग्रामीण इस सम्मान को पा कर अत्यंत प्रसन्न हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। इस संबंध में रांची से मुखिया मुन्नी देवी नामित हुई थी।